Skip to main content

Posts

Featured

बेसिक शिक्षा हरदोई

कोरोना काल में काफी समय तक विद्यालय बंद रहे। कुछ समय पहले ही सरकार ने विद्यालयों को नियमित खोलने के आदेश जारी कर दिए इसके बावजूद विकास खंड के कई विद्यालय समय में नहीं खुल रहे हैं। अध्यापक मौज कर रहे हैं और छात्र विद्यालय के बाहर गुरुजी के आने का इंतजार करते हैं। शुक्रवार को प्राथमिक संविलयन विद्यालय अन्दाइब्राहिमपुर के मुख्य गेट का लगभग 10 बजे तक ताला नहीं खुला था। बाद में एक ग्रामीण ने रसोइयों से चाभी मंगवाकर विद्यालय खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा काफी समय से चल रहा है। यह पूरा स्टाफ कभी नहीं आता है। विद्यालय में 4 अध्यापक और 3 शिक्षा मित्रों को मिलाकर कुल 7 की तैनाती है। इसके बावजूद विद्यालय का समय पर न खुलना खेदजनक है। बुधवार को इस मामले की जांच कर दोषी पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी अमर सिंह राणा, खंड शिक्षाधिकारी पिहानी। 

Latest Posts

Spider-Man: No Way Home breaks box office records while every other movie bombs

Tiger Zinda Hai Roars again

Bajrangi Bhaijaan 2 on the way

MAKE WAY FOR NO ENTRY PART-2